फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में आठ परिवारों ने लगाए 'मकान बिकाऊ है' के पोस्टर, ये रही बड़ी वजह

Mon, 11 Jan 2021 01:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मामले की जानकारी देता पीड़ित व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के मोदीपुरम में पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की शिवनगर कॉलोनी की गली नंबर तीन के आठ परिवारों ने रास्ते पर हुए गड्ढों के कारण मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा किए हैं। कॉलोनीवासियों ने एक किसान पर रास्ता कब्जाने और बीच रास्ते में जेसीबी से गड्ढे खुदवाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


कॉलोनी निवासी हेम सिंह तोमर ने बताया कि उनके घर के सामने वाले रास्ते की स्थिति खराब है। उन्होंने किसान विरेंद्र सिंह पर आरोप लगाया है कि उसने रास्ते में जेसीबी से जगह- जगह गड्ढे खुदवा दिए हैं। वह रास्ते पर कब्जा करना चाहता है। इसकी शिकायत उन्होंने सभासद से लेकर उच्च अधिकारियों से की है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: भैंस की तेरहवीं में जुटा पूरा गांव, इलाके में खूब हो रही चर्चा, तस्वीरों में देखें कैसा था कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सुनवाई नहीं होने के कारण कॉलोनी के आठ परिवार हेम सिंह तोमर, जगत सिंह, धर्मपाल सिंह, यशपाल सिंह, अमित तोमर, धूम सिंह, दिनेश जैन, कमलेश आदि ने रविवार को घर के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए हैं। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें