फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूर्व फौजी के परिवार पर हमले के आठ आरोपी जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। साधुनगर में पूर्व फौजी संजीत और उसके पड़ोसी अनिल के परिवार पर सोमवार रात हुए हमले और फायरिंग मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों प्रमोद, काव्यांक, दिव्यांशु उर्फ हिमांशु, गगनदीप, लक्की, यश, मोनिका और दीक्षा को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उनके पास से अवैध तमंचा और एक खोखा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

पीड़ित अनिल की तहरीर पर दर्ज एफआईआर के मुताबिक, पूर्व फौजी संजीत और पड़ोसी प्रमोद के बीच पुराने विवाद के कारण काव्यांक अपने चार साथियों के साथ गली में आया और अनिल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए संजीत को भी पीटा गया। भीड़ जुटने पर आरोपियों ने अवैध तमंचे से फायरिंग की, हालांकि कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें