फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद : मेरठ में कल सुबह 5 बजे से कई रास्तों पर नो-एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ईद-उल-फितर के पावन पर्व पर नमाज और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मेरठ यातायात पुलिस ने शहर का विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। 21 मार्च को ईद के उपलक्ष्य में शहर के मुख्य मार्गों पर सुबह 5 बजे से ही डायवर्जन लागू हो जाएगा। इस दौरान कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा तो कई रास्तों पर भारी वाहनों को अनुमति नहीं होगी। एसपी यातायात राघवेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि नमाजियों की भीड़ और आम जनता की सुविधा के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। चप्पे-चप्पे पर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है ताकि किसी को परेशानी न हो।
विज्ञापन


डायवर्जन प्लान के अनुसार दिल्ली और बागपत की ओर से आने वाली रोडवेज बसें जिन्हें भैंसाली बस अड्डे पहुंचना है, अब सीधे शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। इन बसों को परतापुर इंटरचेंज से डायवर्ट कर बागपत पुल, रोहटा पुल, सरधना पुल और मोदीपुरम पुल से होते हुए टैंक चौराहा, जीरो माइल और बेगमपुल के रास्ते भैंसाली स्टैंड भेजा जाएगा। दिल्ली, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर जाने वाली बसें भी इसी रूट से वापस जाएंगी।



इन इलाकों में वाहनों का प्रवेश रहेगा पूरी तरह प्रतिबंधित

भूमिया पुल क्षेत्र : दिल्ली चुंगी, शारदा रोड और ब्रह्मपुरी चौराहे से भूमिया पुल की ओर किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।

हापुड़ अड्डा: हापुड़ अड्डा से भूमिया पुल (गोला कुआं) की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। हापुड़ रोड से आने वाले यातायात को एल-ब्लॉक से तेजगढ़ी की ओर मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे रोड व ईदगाह : बागपत स्टैंड (फुटबाल चौक) से ईदगाह और रेलवे रोड की ओर सभी प्रकार के वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। जली कोठी चौराहे पर बैरियर लगाकर भारी वाहनों की एंट्री रोकी जाएगी।

ईव्ज चौराहा: ईव्ज चौराहे से हापुड़ अड्डे की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। यहां से ट्रैफिक को अंबेडकर चौराहा और सर्किट हाउस की ओर डायवर्ट किया जाएगा।



गढ़ रोड और सिटी बसों का नया रूट

गढ़ रोड की ओर से आने वाले वाहनों को डिग्गी तिराहे से जेलचुंगी चौराहे की ओर भेजा जाएगा। वहीं, शहर के भीतर चलने वाली सिटी बसें और रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसें गांधी आश्रम, हंस चौपला, सर्किट हाउस और कमिश्नर आवास चौराहे से होते हुए बाउंड्री रोड और जीरो माइल तक ही आ सकेंगी।



पुलिस की अपील: संयम बरतें और डायवर्जन का पालन करें

यातायात विभाग ने आम जनता से अपील की है कि 21 मार्च को सुबह के समय अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था ईद की नमाज संपन्न होने तक प्रभावी रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर जली कोठी और रेलवे रोड जैसे संवेदनशील इलाकों में भारी वाहनों के प्रवेश पर विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें