फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ पिलाकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, बेहोशी में फेंक कर भाग गए

Fri, 04 Aug 2017 02:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म का प्रयास
विज्ञापन
सहारनपुर में मंडी कोतवाली के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने पड़ोस के दो भाइयों पर उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। असफल होने पर आरोपी उसे बेहोशी की हालत में घर के सामने फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन

 
मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को मोहल्ले का ही एक युवक बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। आरोपी का भाई भी उसके साथ मिल गया और उसने उसकी बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे उसकी बेटी को नशा हो गया। उसके बाद आरोपियों ने उसकी बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान अधिक नशा होने के चलते किशोरी बेहोश हो गई। जिससे घबरा कर आरोपी उसे घर के सामने बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। 

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि वह दो दिन से अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए कोतवाली के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उनकी एफआईआर नहीं लिखी गई। इस मामले में पीड़िता और उसके पिता ने एसपी सिटी के यहां प्रार्थना-पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचे से आतंकित कर दुष्कर्म का आरोप

रेप की कोशिश
सहारनपुर। बेहट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दो लोगों पर तमंचे से आतंकित कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी और पुलिस पर धमकी देकर बयान बदलवाने का भी आरोप लगाया है। 

बेहट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि 27 जुलाई की रात 12 बजे ग्राम रोढ़ो मोहीदीनपुर निवासी माजिद अपने एक अन्य साथी के साथ उसके घर में घुस गया और तमंचे से आतंकित कर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जब दोनों भागे तो माजिद को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई गई। लेकिन आरोपी और पुलिस ने उसे डराकर जबरन बयान बदलवाया और वीडियो बना ली। इस मामले में पीड़िता ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धारा के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें