फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनसिंह कोतवाल का राष्ट्रीय सम्मान बढ़ाने के प्रयास तेज होंगे : चपराना

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मिला धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। 1857 के क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष तस्वीर सिंह चपराना एवं संस्थापक निदेशक डॉ. उमेश कुमार पटेल के नेतृत्व में संस्थान की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से नई दिल्ली स्थित आवास पर भेंट की। चपराना ने कहा कि धनसिंह कोतवाल का राष्ट्रीय सम्मान बढ़ाने के प्रयास और तेज किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल के गौरवशाली इतिहास, उनके योगदान के व्यापक प्रचार-प्रसार और उनके सम्मान को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिष्ठित करने के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर पंकज चौधरी ने शोध संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास महान स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने संस्थान के पदाधिकारियों को समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करते रहने के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में संस्थापक निदेशक बृजपाल सिंह चौहान एवं प्रदीप गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह धामा, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह धामा, प्रदेश उपाध्यक्ष भोपाल सिंह चरण सिंह लिसाडी, युवा संयोजक रविंद्रपाल सिंह, प्रधानाचार्य राजीव कुमार, टीटू पटेल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें