फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरधना में 55 फीट ऊंचे रावण-कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन

विज्ञापन
सरधना। रामलीला मैदान में दशहरे पर दहन के लिए तैयार किए जा रहे रावण व कुंभकर्ण के पुतले। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर में मंगलवार को दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए रामलीला मैदान में रावण और कुंभकरण के 55-55 फीट ऊंचे पुतले तैयार किए गए हैं। इन पुतलों को इस बार खास आकर्षक स्वरूप दिया गया है।
श्रीरामलीला कमेटी के संयोजक शरद त्यागी और वीरेंद्र सैनी ने बताया कि पुतलों की ऊंचाई पिछले वर्ष से बढ़ाई गई है। पुतलों को विशेष रूप देने के लिए अलग से जूती और मूंछें भी तैयार कराई गई हैं। पिछले वर्ष मूंछों को केवल पेंट से दर्शाया गया था, जबकि इस बार उन्हें अलग आकार देकर आकर्षक स्वरूप दिया गया है। सोमवार को बाजारों में पर्व की तैयारियों के बीच खरीदारों की भीड़ उमड़ी। पूजा सामग्री, मिठाइयों और खिलौनों की दुकानों पर चहल-पहल दिखाई दी। लोगों ने पर्व के लिए जरूरी सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 6:00 बजे होगा राम-रावण युद्ध का मंचन
दशहरा कार्यक्रम का समय निर्धारित कर दिया गया है। मंगलवार शाम 6:00 बजे रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का मंचन होगा। इसके बाद भव्य आतिशबाजी की जाएगी। रात करीब 9:00 बजे रावण और कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन किया जाएगा। रामलीला कमेटी ने नगरवासियों से कार्यक्रम में समय से पहुंचने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें