फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिडनी से मेलबर्न तक जंगल की आग का प्रभाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडनी से मेलबर्न तक जंगल की आग का प्रभाव
विज्ञापन

मेरठ। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र के जंगलों में भारी आग के कारण सभी शहरों को धुएं के बादलों ने ढक लिया है। सिडनी से मेलबर्न तक जंगल की आग का प्रभाव है। बढ़े हुए तापमान का असर कोस्टल एरिया तक महसूस किया जा रहा है। यह जानकारी मेरठ से अपने बेटे के पास मिलने के लिए गए सुभाष सोबती और रीटा सोबती ने दी।
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट क्षेत्र निवासी अंशुल सोबती ने बताया कि उनका छोटा भाई अंकुर आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में लॉजिस्टिक कंपनी में कार्यरत हैं। नवंबर 2019 में उनके माता रीटा सोबती और पिता सुभाष सोबती मेलबर्न में अंकुर के पास गए थे। अंशुल ने बताया कि आग का सर्वाधिक प्रभाव सिडनी क्षेत्र में है। जंगलों में आग के कारण शहरों का तापमान आम दिनों के मुकाबले काफी बढ़ गया है। शहरों में धुआं और राख का भी प्रभाव है। मेलबर्न के कोस्टल क्षेत्र में जहां उनके माता-पिता रह रहे हैं। वहां आग का कोई खास भय नहीं है। लेकिन धुआं है और हवा चलने पर आग का कुछ प्रभाव महसूस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तोपचीवाड़ा निवासी अनिल कुमार भारद्वाज का परिवार मेलबर्न में रह रहा है। मीरा एंक्लेव निवासी उनके भांजे मनीष शर्मा ने बताया कि वह लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। अभी एक माह पूर्व अनिल कुमार मेरठ आए थे, तब उनसे मुलाकात हुई। हालांकि, आग के संबंध में जानकारी मिलने पर उनसे फोन पर कुशलक्षेम पूछा था। वह जहां पर रह रहे हैं, वहां आग का सीधा प्रभाव नहीं है। हालांकि तापमान में परिवर्तन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें