सरधना। नगर के आचार्य नमि सागर जैन इंटर कॉलेज एवं लोकप्रिय इंटर कॉलेज को सेंटर बनाया गया था। वहां कोराना पॉजिटिव के संपर्क में आए अथवा बाहर से आने वालों को क्वारंटीन कराया है। करनावल एवं कैली में कोराना पॉजिटिव केस मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसडीएम अमित कुमार, सीओ पंकज सिंह व तहसीलदार अवनीश कुमार ने सोमवार को क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया। वहीं, दूसरी तरफ सरधना व सरूरपुर क्षेत्र में चार नए क्वारंटीन सेंटर बनाए हैं। एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर, द्रोण पब्लिक स्कूल, कस्तूरबा इंटर कॉलेज, एसजी वर्ल्ड स्कूल को भी क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। जिसमें कोराना संदिग्धों के साथ लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले भी पकडे़ जाएंगे। उन्हें भी क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा।