फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री का इस्तीफा युवाओं की एकजुटता का परिणाम : अतुल प्रधान

विज्ञापन
दौराला - दौराला में वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते विधायक अतुल प
विज्ञापन
फूलन देवी की पुण्य तिथि पर आयोजित समारोह में 251 मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

-बोले-युवा संगठित होकर आवाज उठाते हैं तो सरकार को झुकना पड़ता है
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। सरधना के सपा विधायक अतुल प्रधान ने कस्बे के फार्म हाउस में फूलन देवी की पुण्य तिथि मनाई। इस मौके पर आयोजित समारोह में हाईस्कूल, इंटर के 251 मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल देकर सम्मानित किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विधायक ने कि सरकार पर बढ़ा दबाव विद्यार्थियों और युवाओं की एकजुटता का परिणाम है। इसी के चलते प्रधान का इस्तीफा हुआ। जब युवा संगठित होकर अपनी आवाज उठाते हैं तो सरकार को झुकना पड़ता है।
उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था की ताकत बताते हुए कहा कि युवाओं की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। विधायक ने कहा कि उनका उदे्श्य समाज को जातियों में बांटना नहीं, बल्कि सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाना है। उन्होंने भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और बराबरी की लड़ाई लड़ रही है। पार्टी सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और संविधान की रक्षा के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन

साथ ही सभी वर्गों को बराबरी का सम्मान और अवसर दिलाने के लिए पार्टी प्रतिबद्ध है। अध्यक्षता मोतीलाल व संचालन विजयपाल ने किया। इस दौरान अनिल, कमल, जयपाल, महेश, धीरेंद्र, निरंजन, मामचंद, हरिओम, दिनेश, जयवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा ने की फूलन देवी की पुण्य तिथि मनाने की शुरूआत
प्रधान ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि मनाने की शुरुआत समाजवादी पार्टी ने की, जबकि भाजपा ने आज तक उनकी पुण्यतिथि नहीं मनाई। अतुल प्रधान ने कहा कि फूलन देवी ने अपने ऊपर हुए अत्याचारों के बाद हथियार उठाए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कभी भी फूलन देवी की पुण्यतिथि नहीं मनाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें