मेरठ में है 28 स्कूल
मेरठ जनपद में 2009-10 से 2013-14 के बीच कुल 28 राजकीय विद्यालय खोले गए थे। इनमें से उच्चीकृत के प्रस्ताव भेजे जाने थे। इन स्कूलों में दो विद्यालय राजकीय हाईस्कूल तरबियतपुर जनूबी और राजकीय हाईस्कूल रठौडा खुर्द ऐसे हैं जो हर मानक पर खरे उतरते हैं। यदि इनका प्रस्ताव समय से भेज दिया गया होता तो यह स्कूल इसी सत्र में इंटरमीडिएट कक्षाएं संचालित कर सकते थे। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही ने यहां के बच्चों के भविष्य को पलीता लगा दिया।
शीघ्र तैयार कर भेज रहे प्रस्ताव
हम योजना के तहत प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। कहीं पर बच्चों की संख्या कम है तो कहीं पर जमीन कम है। शीघ्र ही प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा। एप्रूवल बोर्ड की बैठक हो चुकी है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है।
- गिरिजेश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/