फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 11वीं की छात्रा के फोटो-वीडियो एडिट कर इंस्टाग्राम पर किए वायरल,केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थानाक्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की 11वीं कक्षा की छात्रा के फोटो और वीडियो को एडिट कर अश्लील बनाकर उनको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब फोटो-वीडियो परिजन ने देखे तो मामले की शिकायत थाने पर दी। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को सरधना रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने थाने पर आकर केस दर्ज कराया है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी कंकरखेड़ा के एक इंटरकॉलेज में 11वीं कक्षा की छात्रा है। उनकी बेटी का इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर फोटो व वीडियो को एडिट कर अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बुधवार को पीड़ित परिवार को वायरल फोटो-वीडियो की जानकारी हुई तो परिजन परेशान हो गए। लेकिन कुछ देर बाद अश्लील फोटो व वीडियो अकाउंट से डिलीट हो गए। घटना के बाद छात्रा तनाव में आ गई तो पुलिस के समक्ष जाकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने छात्रा की काउंसलिंग की और फिर उसे सामान्य कर आरोपियों पर जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर थाना साइबर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जांच के बाद आरोपी आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें