सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर अपने साथ कर्मचारियों को लेकर अग्निशमन यंत्र लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। उन्होंने, ट्रेन को लाइन नंबर तीन पर खड़ा कराया। ताकि, आने वाली ट्रेन बाधित न हों। हालांकि, इससे पहले सभी स्टेशन पर ईसीआर में आग लगने की सूचना दे दी गई थी। ताकि, दूसरी ट्रेन उस ट्रैक पर ना आए।
2022 में दिल्ली-सहारनपुर ट्रेन का हादसा जहन में आया
पांच मार्च, 2022 को मुजफ्फरनगर से सवारी लेकर जा रही दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई थी, जिस कारण दो कोच जलकर राख हो गए थे। उस दौरान गनीमत ये रही थी कि ट्रेन समय से दौराला स्टेशन पर पहुंच गई और सवारियां उतर गई थी। वरना उस दौरान बड़ा हादसा हो सकता था।
वहीं, बालासोर में भी हाल ही में तीन ट्रेन के आपस में टकराने से लगभग 300 लोगों की मौत हो गई थी। ईसीआर ट्रेन में आग लगने का कारण कोच में ब्रेक शू चिपकना बताया जा रहा है। स्टेशन अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी से अवगत करा दिया है। आज अधिकारी जांच के लिए पहुंचेंगे।