फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टला बड़ा हादसा : बर्निंग ट्रेन बनने से बची मुजफ्फरनगर से दिल्ली जा रही ECR, बोगी में लगी आग, घबराए यात्री

Mon, 19 Jun 2023 12:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बालासोर में भी हाल ही में तीन ट्रेन के आपस में टकराने से लगभग 300 लोगों की मौत हो गई थी। रविवार देर रात मेरठ के दौराला में जब मुजफ्फरनगर से दिल्ली जा रही ईसीआर में आग लगी तो यात्रियों की सांसे थम गई। हालांकि लोकोपायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
मेरठ न्यूज, रेल हादसा टला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर से दिल्ली की ओर जा रही ईसीआर रविवार देर रात दौराला क्षेत्र में 'द बर्निंग ट्रेन' बनने से बच गई। दौराला स्टेशन पर पहुंचने के बाद ट्रेन के एक कोच में आग लगते देख लोको पायलट ने ट्रेन को रोककर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना मिलने पर स्टेशन पर मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कर्मचारी अग्निशमन यंत्र लेकर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


रविवार को ईसीआर ट्रेन मुजफ्फरनगर से दिल्ली की ओर जा रही थी। ट्रेन लगभग खाली थी। रात लगभग साढ़े 10 बजे ट्रेन दौराला स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान लोको पायलट ने ट्रेन के एक कोच में आग की लपटें उठती देखी। पायलट ने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2023: समीक्षा बैठक करने पहुंचे प्रदेश के प्रमुख सचिव और डीजीपी, तैयारियों पर कर रहे मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर अपने साथ कर्मचारियों को लेकर अग्निशमन यंत्र लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। उन्होंने, ट्रेन को लाइन नंबर तीन पर खड़ा कराया। ताकि, आने वाली ट्रेन बाधित न हों। हालांकि, इससे पहले सभी स्टेशन पर ईसीआर में आग लगने की सूचना दे दी गई थी। ताकि, दूसरी ट्रेन उस ट्रैक पर ना आए।  

2022 में दिल्ली-सहारनपुर ट्रेन का हादसा जहन में आया
पांच मार्च, 2022 को मुजफ्फरनगर से सवारी लेकर जा रही दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई थी, जिस कारण दो कोच जलकर राख हो गए थे। उस दौरान गनीमत ये रही थी कि ट्रेन समय से दौराला स्टेशन पर पहुंच गई और सवारियां उतर गई थी। वरना उस दौरान बड़ा हादसा हो सकता था।

वहीं, बालासोर में भी हाल ही में तीन ट्रेन के आपस में टकराने से लगभग 300 लोगों की मौत हो गई थी। ईसीआर ट्रेन में आग लगने का कारण कोच में ब्रेक शू चिपकना बताया जा रहा है। स्टेशन अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी से अवगत करा दिया है। आज अधिकारी जांच के लिए पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें