दूल्हा-दुल्हन और चालक गंभीर घायल
हादसे में दूल्हा रवि और दुल्हन पायल को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें मेरठ रेफर किया गया है। कार चालक मनीष को भी गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार अन्य लोगों को सामान्य चोटें आई हैं।
दूसरी कार के चालक को भी आई चोट
दूसरी ईको कार किठौर से राधना जा रही थी, जिसे मुजाहिद पुत्र मेजर निवासी राधना चला रहा था। उसे भी सामान्य चोटें आई हैं। हादसे के बाद शादी से लौट रही ईको कार में अचानक आग लग गई। हालांकि समय रहते लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।