फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake in UP: भूकंप के तेज झटकों से दहला पश्चिमी यूपी, मेरठ में घरों से बाहर दौड़े लोग, दहशत में बोले...

Tue, 21 Mar 2023 11:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Earthquake in UP : मंगलवार रात में भूकंप के तेज झटकों से पश्चिमी यूपी दहल उठा। मेरठ में लोग घरों से बाहर दौड़े और कहा कि पिछले पांच सालों में इतने तेज झटके महसूस नहीं किए।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी के जिलों में मंगलवार रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं मेरठ में रात करीब 10:20 पर अचानक से धरती हिलने लगी। भूकंप के तेज झटके महसूस होने के बाद दहशत के चलते लोग घरों से दौड़कर बाहर निकल गए। लोगों का कहना था कि पिछले पांच साल के भीतर इतने तेज भूकंप के झटके कभी महसूस नहीं किए। मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रहने वाले लोग फ्लैट छोड़कर नीचे मैदान में जमा हो गए। 

विज्ञापन


रात को 10:20 पर अचानक भूकंप के तेज झटके आने के बाद पूरे शहर में भूकंप आया, भूकंप आया का शोर मच गया। पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सबसे ज्यादा खौफ मल्टीनेशनल बिल्डिंग में रहने वालों लोगों में दिखा। 

सुपरटेक पाम ग्रीन, पर्ल रेजीडेंसी, अंसल कोट्यार्ड, अंसल कॉलोनी के लोग फ्लैट से निकलकर बाहर दौड़ पड़े। लोगों का कहना था कि इतनी तीव्रता वाले झटके पिछले वर्षों में कभी महसूस नहीं किए। यहां तक कि सड़क पर चलने वाली गाड़ियां भी हिलने लगीं। हर कोई अपने परिचितों रिश्तेदारों से हाल पूछने में लग गया।

विज्ञापन

लोग घरों से बाहर आए। - फोटो : अमर उजाला
पूरे शहर की हर कॉलोनी में यही मंजर नजर आया। हर जगह लोग सड़क पर खड़े होकर बस यही कहते रहे की बहुत तेज भूकंप था, कुछ देर और रहता तो मकान गिर सकते थे।

राम कुमार शर्मा एडवोकेट ने बताया कि हनी गोल्फ ग्रीन निकट मोती प्रयाग में सत्यम टावर की आठवीं मंजिल पर उनका घर है, आज तक ऐसा भूकंप नहीं देखा, बेड, पंखा सब हिल गया था,  मेरी बेटी और पत्नी दोनों ने एक-दूसरे को पकड़ लिया।

करीब 20 से 30 सेकंड तक भूकंप के झटके रुक-रुक कर लोगों ने महसूस किए। भूकंप के आते ही लोगों में दहशत का माहौल हो गया और घरों से बाहर निकल आए। लोग अपने-अपने घरों से निकलकर बाहर खड़े हो गए। शहर से लेकर गांव देहात तक पूरे जिले में भूकंप को महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र बिंदु अफगानिस्तान रहा है। जिसकी तीव्रता 6.6 रही। अगर और तेज होता तो आगे नुकसान भी हो सकता था। इससे पहले भी एनसीआर क्षेत्र में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। लगातार भूकंप का आना सही नहीं है।

क्या कहते हैं वैज्ञानिक 
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि एक बार भूकंप आने के बाद कई हल्के भूकंप आते हैं। अक्सर ऐसा होता है, पहले भी हुआ है। भूकंप के दृष्टिकोण से सिस्मिक जोन चार व पांच में आते हैं, जो भूकंप के लिए प्रोन होते हैं। प्लेट टैकटोनिक सिद्धान्त के अनुसार पृथ्वी कई प्लेटो से बनी है ये प्लेट्स धीरे-धीरे गतिमान होते हैं, जिसके कारण भकूंप आते हैं।

बिजनौर में घरों से बाहर आए लोग। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके
 
बिजनौर जिले में रात करीब 10:30 बजे हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई जगह पर भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर आ गए। बिजनौर में नजीबाबाद धामपुर, चांदपुर, बिजनौर, नगीना तहसील मुख्यालय समेत कई कस्बों में लोग एक-दूसरे से फोन कर भूकंप की जानकारी लेते रहे। जिले में कहीं भूकंप से नुकसान की सूचना नहीं है।

सहारनपुर में भूकंप के झटके। - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। बुढ़ाना, शाहपुर, चरथावल समेत अन्य क्षेत्रों में रात 10.30 बजे झटके लगे। लोगों ने एक-दूसरे को कॉल कर भूकंप की जानकारी ली।

विज्ञापन

बागपत में भी मंगलवार रात में भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया गया कि जनपद के बड़ौत, खेकड़ा समेत सभी जगह भकूंप के झटके महसूस हुए। उधर, शामली में भी रात 10:20 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे घबराए लोग घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान एक-दूसरे से फोन पर भूकंप की जानकारी लेते रहे। अभी तक भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें