भूकंप आने पर बाहर निकले लोग
- फोटो : Amar Ujala
देहात क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिस समय भूकंप आया उस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे तो कुछ जाग रहे थे, ऐसे में भूकंप का आभास होते ही लोग नींद से जाग गए तो वहीं इमारतों और घरों से निकलकर बाहर की ओर भागे।
ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग घबराकर बाहर भागे
भूकंप की दहशत ऊंची बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में ज्यादा रही। मोदीपुरम में अंसल टाउन, अंसल कोट्यार्ड, सुपरटेक स्पोर्ट्स सिटी, बिजली बंबा बाईपास पर सुपरटेक पाम ग्रीन सोसायटी, सुपरटेक ग्रीन विलेज समेत तमाम बड़ी सोसायटी में भूकंप के चलते लोग बिल्डिंग से नीचे आ गए।