मवाना। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में शुक्रवार को एएस इंटर कॉलेज में भूकंप एवं अग्निकांड से बचाव के लिए मॉकड्रिल और फायर ड्रिल का आयोजन हुआ।
उप जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह के कमान नियंत्रण में आयोजित इस पूर्वाभ्यास में प्रातः 10:30 बजे जैसे ही आपातकालीन सायरन गूंजा, विद्यार्थियों ने तत्काल झुको-ढको-पकड़ो (ड्रॉप-कवर-होल्ड) तकनीक का पालन करते हुए खुद को सुरक्षित किया। इसके उपरांत एनडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और फायर ब्रिगेड की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कक्षाओं में फंसे बच्चों को सुरक्षित निकाला। सर्च अभियान में घायलों का प्राथमिक उपचार कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मवाना फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी आकाश चौहान के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग पर काबू पाने का बेहतरीन प्रदर्शन किया। पूरे घटनाक्रम का लाइव प्रसारण सीधे उत्तर प्रदेश शासन के आपदा प्रबंधन अधिकारियों द्वारा देखा गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पुलिस पंकज लवानिया, तहसीलदार निरंकार सिंह, थाना प्रभारी ब्रह्म सिंह त्रिपाठी और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह सहित एनसीसी कैडेट्स, आपदा मित्र और प्रशासनिक अमला राहत व बचाव कार्यों में मुस्तैद रहा। प्रशासन की समयबद्ध एवं मुस्तैद कार्रवाई के चलते सभी विद्यार्थियों को पूरी तरह सुरक्षित निकाल लिया गया।
ए एस इंटर कालेज में आपदा प्रबंधन के माक ड्रिल के दौरान भूकंप का सायरन बजने पर डेस्कों के नीचे छ