सरूरपुर। कृपाराम जनता इंटर कॉलेज में मधुमेह के प्रति जागरूकता कार्यक्रम में शामिल छात्र। संस्था
सरूरपुर। सरूरपुर खुर्द में स्थित कृपाराम इंटर कॉलेज में प्रेमांश फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए मधुमेह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ कॉलेज प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह के किया। उन्होंने कहा कि ऐसे जनस्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में विजयपाल ने कहा कि मधुमेह की युवाओं सहित सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए नियमित अंतराल पर जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। चिकित्सकों ने छात्र-छात्राओं को मधुमेह के प्रारंभिक लक्षणों, संभावित जोखिमों और समय पर उपचार की महत्ता पर जानकारी दी। प्रेमांश फाउंडेशन की सीईओ डॉ. शिखा ने कहा कि आज की तेज़ रफ्तार जीवनशैली में मधुमेह और अन्य गैर-संचारी रोग तेजी से बढ़ रहे है। जिनसे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता, नियमित स्क्रीनिंग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना है।