फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पहले भी दो हजार रुपये करोड़ की संपत्ति हो चुकी है जब्त

Sat, 15 Jun 2024 02:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की मुश्किल बढ़ती रही है। फरार चल रहे हाजी इकबाल की ग्लोकल यूनिवर्सिटी ईडी ने जब्त की है। इससे पूर्व सहारनपुर सहित कई जिलों में हाजी इकबाल की करीब दो हजार करोड़ की संपत्ति जब्त हो चुकी है।
विज्ञापन

मिर्जापुर निवासी हाजी इकबाल फरार है, जबकि उसके बेटे अब्दुल वाजिद, जावेद, अफजाल, आलीशान और उनके भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली अभी जेल में है। इनके एक खिलाफ दुष्कर्म, रंगदारी मांगने और रुपये हड़पने समेत करीब 18 मामले दर्ज है। अदालत में पेश न होने पर न्यायालय के निर्देशानुसार हाजी इकबाल संपत्ति जब्त की है। हाजी इकबाल पर आरोप है कि अवैध रूप से तहसील बेहट क्षेत्र के नानौली, रोशनपुर पेलो, शफीपुर, मायापुर रूपपुर, शाहपुर गाड़ा, मिर्जापुर पोल, फैजाबाद, शेरपुर पेलो आदि गांवों में अवैध खनन, लकड़ी तस्करी व लोगों को डरा धमकाकर संपत्ति अर्जित की है। यह संपत्तियां राजस्व अभिलेखों में कुछ फर्म के नाम दर्ज हैं। पिछले करीब तीन में इकबाल की करीब दो हजार करोड़ की संपत्ति जब्त हो चुकी है। इसके अलावा मिर्जापुर क्षेत्र में ही 25 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई थी। यह संपत्ति इकबाल के नौकर के नाम थी।
- वर्जन
अभी अधिकारिक तौर पर सूचना नहीं आई है। लंबे समय से पत्राचार चल रहा था, जो भी दस्तावेज मांगे गए थे वह उपलब्ध कराए गए हैं। जो भी आदेश होंगे उनके अनुसार काम किया जाएगा। - डॉ. दिनेश चंद्र, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें