- अक्षय मलिक की 75 रन की पारी ने दिलाई जीत, मैन ऑफ द मैच चुने गए
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मोदीपुरम स्थित एसआरडी स्पोर्ट्रस अरिना क्रिकेट एकेडमी में खेले गए फैब फोर क्रिकेट कप के मुकाबले में ईगल क्रिकेट बोर्ड ने डीसीसी को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीसी ने 25 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। तपन चौधरी ने 65 और वी.राठी ने 52 रन बनाए। ईगल क्रिकेट बोर्ड की ओर दुर्गी ठाकुर और शुभम शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईगल क्रिकेट बोर्ड की टीम 24.1 ओवर में चार विकेट खोकर 243 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अक्षय मलिक ने शानदार 75 रन की पारी खेली, जबकि अकुंश चौधरी ने 45 रन बनाए। डीसीसी की ओर से रोहित गामा ने दो विकेट लिए। शानदार बल्लेबाजी के लिए अक्षय मालिक को मैन ऑफ मैच चुना गया। टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला 11 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे एसआरडी ग्राउंड पर डीसीसी फ्यूचर इलेवन और डीसीसी के बीच खेला जाएगा। इस दौरान क्रिकेट कोच प्रभास राजू सहित अन्य मौजूद रहे।