फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा में दौड़ाए गए करंट से मासूम की मौत

Tue, 21 Jun 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लक्खीपुरा में ई रिक्शा में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर पांच साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा अपने मामा के यहां आया था। परिजनों के हंगामे के बाद पंचायत ने मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

रोहटा निवासी परवेज अपनी फैमिली के साथ लक्खीपुरा गली नंबर 16 स्थित ससुराल में आया हुआ था। सोमवार सुबह करीब सात बजे परवेज का पांच साल का बेटा मौ. शाद घर के बाहर खेल रहा था। पास ही ई रिक्शा खड़ी थी, जिसमें करंट दौड़ रहा था।
शाद ने जैसे ही ई रिक्शा से छुआ, उसे जोर का करंट लगा। वह बेसुध होकर गिर गया। परिजन उसे लेकर तुरंत पास के एक निजी क्लीनिक पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि ई रिक्शा चालक अपनी बहन के मकान के पास ई रिक्शा खड़ी करता है। चोरी के डर से वह इसमें किसी तरह करंट छोड़ देता है। परवेज ने ई रिक्शा चालक और उसकी बहन के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

जिसके बाद वार्ड पार्षद नूर आलम भी मौके पर पहुंच गए। मोहल्ले में ही पंचायत बैठ गई। पंचायत ने परवेज को समझा-बुझाकर और ई रिक्शा चालक को आइंदा करंट न छोड़ने की चेतावनी देकर मामला शांत करा दिया। बेटे की मौत से बुरी तरह टूट चुका परवेज और उसका परिवार शाद के शव को लेकर रोहटा चला गया। वहीं लिसाड़ीगेट थाना पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें