फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डिवाइडर टकराकर पलटी ई रिक्शा, गले में पड़ा धागा अटकने से चालक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ई रिक्शा में अटका धागा, गला दबने से तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। सरधना रोड पर किंग्स पार्क कॉलोनी के सामने सोमवार शाम ई-रिक्शा डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक गौरव (28) की गर्दन में पड़ा धागा ई रिक्शा में अटक गया। झटका लगने से गौरव का गला दब गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कंकरखेड़ा थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सरधना रोड स्थित जंगेठी गांव निवासी करीब गौरव पुत्र ओमपाल सिंह ई रिक्शा चलाता था। गौरव सोमवार शाम किसी काम से कंकरखेड़ा आया था। जिसके बाद वह गांव के ही दोस्त सुधीर के साथ ई-रिक्शा से वापस गांव की तरफ जा रहा था। इसी बीच सरधना रोड पर किंग्स पार्क कॉलोनी के सामने ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने के बाद ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे के समय गौरव ई- रिक्शा चला रहा था। वहीं उसका साथी सुधीर पीछे की तरफ बैठा था। चालक के गले में पड़ा धागा रिक्शे में किसी चीज से अटक गया। रिक्शा पलटने के दौरान धागा अटकने से झटका लगने के कारण गौरव का गला का दब गया। इससे युवक की हालत बिगड़ गई और वह बेसुध हो गया। सुधीर अन्य लोगों की मदद से गौरव को पास के अस्पताल ले गया। लेकिन उसने तब तक दम तोड़ दिया था। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार का रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि हादसे में युवक की मौत की जानकारी मिली है। किसी ने शिकायत नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें