फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की साइड लगने से ई-रिक्शा पलटा, आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। क्षेत्र के गांव मोड़ खुर्द में बुधवार की सुबह मजदूरों से भरी ई-रिक्शा ट्रक की साइड लगने से पलट गई। इससे ई-रिक्शा में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को हस्तिनापुर सीएचसी में भर्ती कराया। आरोपी चालक को पुलिस ने ट्रक सहित हिरासत में ले लिया है। थाना पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह रामराज निवासी ई-रिक्शा चालक मनोहर रामराज की ही रहने वाली कुछ महिला मजदूरों को लेकर बहसूमा में किसी किसान के यहां मजदूरी करने के लिए छोड़ने जा रहा था। मनोहर ई-रिक्शा लेकर क्षेत्र के गांव मोड खुर्द में पहुंचा तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने साइड मार दी। साइड लगने से ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार चालक मनोहर, ज्योति, सुक्खी, बिरम कुमारी, सविता, पार्वती, मीता, संतो, परमिता, सरिता आदि घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को हस्तिनापुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया तथा घटना की जांच करने में जुट गई। थाना प्रभारी इंदु वर्मा का कहना है कि जो ट्रक पकड़ा गया है, उसमें कोयला लदा हुआ था। ट्रक चालक की लापरवाही से यह घटना हुई है। पुलिस पीड़ितों की तहरीर पर मामले की जांच कर रही है। आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें