फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ई-रिक्शा चालक से मारपीट, नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। दौराला निवासी ई-रिक्शा चालक प्रवीन के साथ मंगलवार दोपहर छह लोगों ने मारपीट की और नकदी जेब से निकालकर भाग निकले। प्रवीन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह सरधना मार्ग पर ई-रिक्शा चलाता है। दोपहर के समय में वह दौराला चौराहे पर खड़ा होकर सवारी का इंतजार कर रहा था। इस दौरान छह लोग वहां पहुंचे और उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी उसकी जेब में रखे चार हजार रुपये निकालकर धमकी देकर भाग निकले। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें