खरखौदा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया 25000 का इनामी(पुलिस)
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। खरखौदा पुलिस व स्वाट टीम ने 25 हजार के इनामी गोकश यूसुफ को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार सोमवार रात स्वाट टीम एवं थाना पुलिस ने बिजौली के पास मेरठ-हापुड़ हाईवे से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम यूसुफ निवासी श्याम नगर लिसाड़ी गेट बताया। जांच के बाद पता चला कि यूसुफ नवंबर 2025 से खरखौदा थाना से गोवध अधिनियम में वांछित चल रहा है। दो मार्च को ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा यूसुफ पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यूसुफ मेरठ व हापुड़ जिले के कई थानों से वांछित है। पुलिस के अनुसार यूसुफ पर मेरठ के थाना खरखौदा, भावनपुर, इंचौली व जिला हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर सहित अन्य कई थानों में गोवध अधिनियम के मामले दर्ज हैं।