मेरठ। लिसाड़ी गेट मस्जिद नगर गली नंबर छह के रहने वाले ई रिक्शा चालक शफीक उर्फ बॉबी से सवारी बनकर आए दो बदमाशों ने मारपीट कर नौ सौ रुपये लूट लिए। पीड़ित ने पिलोखड़ी चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मस्जिद नगर निवासी शफीक उर्फ बॉबी ने बताया कि वह ई रिक्शा चलाता है। बुधवार रात लिसाड़ीगेट चौराहे से दो युवक श्यामनगर जाने के लिए ई रिक्शा में बैठे थे। फलक पैलेस के पास दोनों आरोपियों ने चालक से मारपीट कर नौ सौ रुपये लूटकर फरार हो गए। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद