फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ एसपी को मिला डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का साथ, कहा-'बयान गलत नहीं'

Sun, 29 Dec 2019 01:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
Dy CM Keshav Prasad Maurya - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का एक वीडियो शनिवार को देशभर में वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद दिग्गज नेताओं के बीच भी बहस छिड़ गई। वहीं, रविवार को मेरठ एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का साथ मिला है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि एसपी सिटी ने यह मुसलमानों के लिए नहीं कहा है उनका बयान गलत नहीं है। एसपी के वायरल वीडियो पर डिप्टी सीएमकेशव प्रसाद मौर्य ने एसपी सिटी के बचाव में उतर आए हैं।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एसपी सिटी ने यह सब मुसलमानों के लिए नहीं कहा है। वह शायद उन लोगों के लिए कह रहे थे जो पथराव करते हुए पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा रहे थे या ऐसी गतिविधियों में शामिल अन्य किसी भी व्यक्ति के लिए, एसपी सिटी का बयान गलत नहीं है। 
विज्ञापन





 

इससे पहले, रविवार की सुबह बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने  उच्च स्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है, साथ ही मेरठ एसपी सिटी को बर्खास्त करने की भी मांग की है। 

मायावती ने ट्वीट कर लिखा 'उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में वर्षों से रह रहे मुसलमान भारतीय है ना कि पाकिस्तानी यानि CAA/NRC के विरोध-प्रदर्शन के दौरान खासकर उत्तर प्रदेश के मेरठ SP सिटी द्वारा उनके प्रति साम्प्रदायिक भाषा/टिप्पणी करना अति निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है'।

'ऐसे सभी पुलिसकर्मियों की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए और दोषी होने के सही सबूत मिलने पर फिर उनको तुरंत नौकरी से बर्खास्त करना चाहिए। बीएसपी की यह मांग है'।







 
विज्ञापन

वहीं, इससे पहले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि अगर यह वीडियो सच है तो यह निंदनीय है और इस पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'किसी भी स्तर पर हिंसा, पुलिस द्वारा हो या भीड़ द्वारा, यह अस्वीकार्य है। यह लोकतांत्रिक देश का हिस्सा नहीं हो सकता। पुलिस को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जो निर्दोष हैं, वे पीड़ित न हों।'



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें