फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिवाल खास में धूमधाम से मनाया दशहरा

विज्ञापन
जानीखुर्द। कस्बा सिवाल में फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव रामलीला का फीता काटकर उद्
विज्ञापन
जानीखुर्द। कस्बा सिवाल खास में मंगलवार को विजयदशमी के पावन पर्व पर रामलीला का भव्य आयोजन किया गया। फर्रुखाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहीं। मोनिका यादव ने रामलीला का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम सत्य, धर्म और उच्च आदर्शों के प्रतीक हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे भगवान राम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर ही समाज और राष्ट्र का कल्याण संभव है। रामलीला के मंचन के दौरान कलाकारों ने भगवान राम और रावण के बीच भीषण युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया। भगवान श्री राम द्वारा रावण का वध करते ही पूरा मैदान जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। इसके पश्चात रावण के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण और रामलीला समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें