फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2023 : पुतलों में नहीं लगेंगे रॉकेट व स्काई शॉट, एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, पुलिस ने किया पैदल मार्च

Tue, 24 Oct 2023 12:06 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Dussehra 2023 : एसएसपी ने निर्देश दिए कि पुतलों में कोई स्काई शॉट या रॉकेट का इस्तेमाल न किया जाए। उन्होंने कहा कि इन पटाखों से आग लगने का खतरा ज्यादा होता है।
विज्ञापन
मेरठ: एसएसपी ने पुतलों में रॉकेट व स्काई शॉट न लगाने के निर्देश दिए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने सोमवार को रावण पुतला दहन स्थलों का निरीक्षण किया। टीपीनगर, सदर बाजार रामलीला, जिमखाना, कंकरखेड़ा मार्शल पिच आदि स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान पुतला बना रहे कारीगरों से बातचीत कर इस्तेमाल की जाने वाली आतिशबाजी की जानकारी ली।

विज्ञापन


इस दौरान एसएसपी ने इस्तेमाल किए जा रहे पटाखे जलवा कर भी देखे। साथ ही निर्देश दिए कि पुतलों में कोई स्काई शॉट या रॉकेट का इस्तेमाल न किया जाए। इन पटाखों से आग लगने का खतरा ज्यादा होता है। अधिकारियों ने सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। दशहरा के पर्व पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा बनाए रखने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।

यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने किया पैदल मार्च
एडीजी राजीव सभरवाल, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारियों ने त्योहारों और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल के साथ हापुड़ अड्डे से सोहराब गेट होते हुए सेंट्रल मार्केट, ए-ब्लॉक तक पैदल मार्च किया। अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें: Blast In Factory: आठ अफसरों को भी न दिखे स्काई बम, पटाखों को बताया केमिकल, पांच मजदूरों की हुई थी दर्दनाक मौत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें