फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 चिकित्सा शिविरों में तैनात रहेंगी 30 एंबुलेंस 

Fri, 23 Feb 2018 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 25 फरवरी को होने वाले राष्ट्रोदय में 3 लाख से ज्यादा स्वयंसेवकों की मौजूदगी को देखते हुए शहर के चिकित्सक भी सहयोग के लिए आगे आ गए हैं। बृहस्पतिवार को राष्ट्रोदय चौक पर एनएमओ अध्यक्ष डॉ. विरोत्तम तोमर और सचिव डॉ. विश्वजीत बैंबी ने चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौसम के साथ ही किसी भी आकस्मिक घटना को ध्यान में रखते हुए 200 चिकित्सकों का दल पूरी तरह सुबह से शाम तक राष्ट्रोदय स्थल के चारों तरफ 10 शिविर लगाकर मौजूद रहेगा। 
विज्ञापन

डॉ. विरोत्तम तोमर और डा. विश्वजीत बैंबी ने बताया कि प्रत्येक शिविर में 15-15 बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रत्येक शिविर के बाहर दो साधारण एंबुलेंस के साथ एक अत्याधुनिक एंबुलेंस सहित कुल 30 एंबुलेंस की तैनाती रहेगी। प्रत्येक शिविर में 20-20 चिकित्सक मौजूद रहेंगे। इनमें सभी विशेषज्ञ चिकित्सक होंगे। इसके अलावा इन कैंपों में सीएमओ द्वारा भी चार-चार सदस्यों की टीम तैनात की जाएगी। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक भी अपने स्टूडेंट के साथ इन मेडिकल कैंपों में मौजूद रहेंगे। 
नेशनल मेडिकल आर्गेनाइजेशन के महानगर अध्यक्ष डॉ. ऋषि भाटिया और सचिव डॉ. उमंग अरोरा ने बताया कि 25 फरवरी को गढ़ रोड के 15 निजी अस्पतालों ने अपनी इच्छा से आपातकालीन स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए अपने यहां 15 से 20 बेड खाली रखेंगे। यही नहीं इन अस्पतालों द्वारा अपनी एंबुलेंस के साथ स्टॉफ को भेजने का वादा किया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर में किसी भी गंभीर रोगी को प्राथमिक उपचार देकर तत्काल नर्सिंग होम के लिए रेफर कर दिया जाएगा। सभी चिकित्सक 25 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक राष्ट्रोदय स्थल पर तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन

पूरी तरह नि:शुल्क होगा इलाज
राष्ट्रोदय के चिकित्सा शिविरों के लिए दवाओं की व्यवस्था सीएमओ डॉ. राजकुमार द्वारा की जा रही है। जबकि इमरजेंसी दवाओं की व्यवस्था कई नर्सिंग होम के साथ ही डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा की जाएगी। चिकित्सा शिविरों में अधिकांश चिकित्सक संघ गणवेश में मौजूद रहेंगे। इस दौरान डॉ. विजय सिंह, डॉ. अजय मालिक, डॉ. राजकुमार बजाज, डॉ ज्ञानेश्वर टांक, डॉ रवि भगत, डॉ. एमसी सैनी, डॉ. अक्षय जैन, डॉ. जेवी चिकारा, डॉ. अमित जैन, डॉ. सुमित उपाध्याय, डॉ. सुभाष दहिया, डॉ. रवि राणा, डॉ. टीवीएस आर्य, डॉ. आशु मित्तल, डॉ. विनोद अग्रवाल के साथ ही संघ नेता अजय मित्तल और डॉ. नीरज सिंघल मौजूद रहे। 
भूमि पूजन में 200 से ज्यादा हो गए थे बेहोश 
10 दिसंबर को राष्ट्रोदय का भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ था। इसमें 10 हजार स्वयंसेवक आए थे। उस समय मौसम भी ज्यादा गर्म नहीं था। बावजूद इसके मैदान में खड़े 200 से ज्यादा स्वयंसेवकों की तबियत बिगड़ गई थी। जिनका उपचार एनएमओ की टीम द्वारा मौके पर किया गया था। ऐसे में राष्ट्रोदय को लेकर एनएमओ ज्यादा गंभीर हैं और तीन लाख से ज्यादा स्वयंसेवकों की मौजूदगी और गर्म मौसम को देखते हुए बड़ी व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें