फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: फैक्टरी में हुए धमाके में झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत, 21 अप्रैल को हुआ था हादसा

Mon, 28 Apr 2025 09:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

हादसा उस वक्त हुआ जब कर्मी गैस सिलिंडर से लोहे की चादर को गैस कटर से काटने का काम कर रहे थे। दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे अचानक एक गैस सिलिंडर में आग लग गई। धमाके के साथ सिलिंडर फट गया।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में जयभीम नगर स्थित मोहल्ला संजय विहार कॉलोनी में सीलिंग फैन बॉक्स बनाने की फैक्टरी में 21 अप्रैल को घरेलू सिलिंडर भट्टी फटने से भीषण आग लग गई थी। आग की चपेट में आने से सीता कश्मीरी जुनेद और कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रविवार की रात को उपचारधीन कश्मीरी ने दम तोड़ दिया है।

विज्ञापन


किला परीक्षितगढ़ के पुराने बिजलीघर निवासी सुमित गुप्ता की भावनपुर थाना के गढ़ रोड स्थित जयभीमनगर के मोहल्ला संजय विहार में घनी आबादी के बीच तीन मंजिला भवन में मैसर्स एमएक्सवे ब्रिलियंट के नाम से फैन बॉक्स बनाने और पैकिंग की फैक्टरी है। फैक्टरी में करीब 12 श्रमिक काम करते हैं। 

21 अप्रैल को फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर सीता देवी पत्नी सोनू, कश्मीरी पत्नी संजय, कुलदीप पुत्र ओमकार निवासीगण संजय विहार जयभीमनगर और जुनैद पुत्र महताब निवासी फतेहउल्लापुर थाना लिसाड़ी गेट गैस सिलिंडर से लोहे की चादर को गैस कटर से काटने का काम कर रहे थे। दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे अचानक एक गैस सिलिंडर में आग लग गई। धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। आग की चपेट में आने से दोनों महिलाओं सहित चारों मजदूर झुलस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें