फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चढ़त के दौरान मवाना में बरातियों से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चढ़त के दौरान मवाना में बरातियों से की मारपीट
विज्ञापन

मवाना। मुजफ्फरनगर जनपद के गांव लकड़संघा से मवाना आई बरात में चढ़त के दौरान बाइक सवार दो युवक बरातियों के बीच डांस करने लगे। बरातियों ने विरोध किया तो उन्होंने अपने एक और साथी बुला लिया और बरातियों से मारपीट की। धमकी दी कि बरात को नहीं जाने देंगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा।
मुजफ्फरनगर के गांव लकड़संघा से दूल्हा नितिन बरात लेकर मवाना आया था। बरात बंगाल मैरिज होम में रुकी थी। बड़ा महादेव से शाम 3 बजे के आसपास चढ़त शुरू हुई। उसी दौरान बाइक सवार दो युवक जो नशे में बताए जा रहे हैं, चढ़त में घुसकर डांस करने लगे। बरातियों के साथ अभद्रता करने लगे। बरातियों ने आरोपियों को भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ पहुंचे तथा अपने आपको क्षेत्र का डॉन बताते हुए डांस करने लगे। बरातियों ने विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी चार-पांच बरातियों से मारपीट कर मामूली रूप से घायल कर चुके थे। बरातियों ने बताया कि आरोपी धमकी दे रहे थे कि बरात को यहां से नहीं जाने देंगे। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
दरोगा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पकडे़ गए आरोपियों में से एक मटौरा तथा दूसरा अलीपुर मौरना निवासी हैं। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें