फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान कॉपी छीनकर भागा युवक

Fri, 17 Mar 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मेरठ कॉलेज में परीक्षा के दौरान एक छात्र की बाहरी युवक उत्तर पुस्तिका छीनकर भाग गया। शुरू में शिक्षक छात्र की मिलीभगत होने का आरोप लगाते रहे। बाद में उसे दूसरी कॉपी दी गई। छात्र ने लिखित शिकायत की। वहीं मामला विवि पहुंचा तो कॉलेज को एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इंचौली निवासी गौरव कुमार बीए प्राइवेट फर्स्ट ईयर की परीक्षा दे रहा है। बुधवार को क्वालीफाइंग कोर्स 008 का पेपर था। गौरव कमरा नंबर 23 में दोपहर तीन बजे से पांच बजे की पाली में परीक्षा दे रहा था। गौरव की सीट गेट के एकदम सामने थी। गौरव के मुताबिक सवा तीन बजे एक युवक आया और उसकी उत्तर पुस्तिका छीनकर भाग गया। कमरे के बाहर दो-तीन युवक खड़े थे। बाद में छात्र से प्रार्थना पत्र लिखवाया और दूसरी कॉपी दी। विवि के परीक्षा नियंत्रक नारायण प्रसाद ने मामले को गंभीर बताते हुए कॉलेज को निर्देश दिया है कि वह मामले में एफआईआर दर्ज कराकर विवि को रिपोर्ट करें। शुक्रवार को मामले में एफआईआर होने की उम्मीद है। हैरत की बात है कि परीक्षा में शिक्षकों से लेकर पुलिस तक की ड्यूटी लगी रहती है। ऐसे में यह घटना बताती है कि बाहरी तत्वों का कॉलेज में दखल और दबंगई चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें