फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी की ट्रेनिंग के लिए मुजफ्फरनगर से आया युवक लापता

Sun, 26 Mar 2017 11:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आर्मी की ट्रेनिंग के लिए मुजफ्फरनगर से आया युवक कैंट इलाके से लापता हो गया। युवक के गांव के ही उसके दोस्त ने फोन बंद आने पर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए सदर बाजार थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के खरड़ गांव का निवासी राहुल पुत्र ओमसिंह आर्मी में भर्ती हुआ है। 22 मार्च की सुबह राहुल अपने ही गांव के दोस्त विपिन के साथ मेरठ के लिए निकला था। दोनों को ही एक साथ ज्वाइन करना था। 23 मार्च की सुबह 5:30 बजे राहुल आर्मी क्षेत्र में ट्रेनिंग सेंटर के गेट के पास पहुंचा। बताया गया है कि अचानक वह फोन पर बात करता हुआ दूर निकल गया। जबकि विपिन गेट के अंदर पहुंच गया। उसके बाद राहुल लापता हो गया।

विपिन ने उससे संपर्क करना चाहा तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। जिसके बाद उसने राहुल के परिजनों को सूचना दी। राहुल के छोटे भाई रोहित ने अपहरण की आशंका जताते हुए सदर थाने में तहरीर दी। सदर बाजार थाने के एसएसआई वसीम खान का कहना है कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। सीडीआर में सामने आया कि 22 मार्च की रात राहुल की परिजनों से आखिरी बार बात हुई थी। युवक के पास एक हजार रुपये भी थे। एसएसआई ने बताया कि राहुल दो बार पहले भी भर्ती हो चुका है। लेकिन उसने ज्वाइन नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें