फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किठौर में धूमधाम से निकाली दुर्गा शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर। कस्बा में रामनवमी पर दुर्गा शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित रामवाटिका से शुरू होकर कस्बे के मुख्य बाजार के अलावा विभिन्न मोहल्लों से होकर गुजरी। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। शोभायात्रा का उद्घाटन मुकेश गर्ग ने किया। कस्बे के दरबार बैंड, पंजाब बैंड की धार्मिक धुनों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर में शोभायात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर रोबिन गोयल, मूलचंद गर्ग, संदीप पंडित, संदीप वशिष्ट, गुंजन कौशिक, सतेंद्र शर्मा, विनय शर्मा, मनोज सामानिया, निक्की गर्ग, नरेश गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें