फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्वतंत्रता संग्राम में दुर्गा भाभी का योगदान याद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
- मिशन शक्ति-5.0 के तहत वीरांगना पर हुआ व्याख्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति-5.0 के तहत इतिहास परिषद एवं स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में भारत की वीरांगना दुर्गा भाभी विषय पर अतिथि व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता इतिहास विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंजलि गुप्ता ने छात्राओं को दुर्गा भाभी के जीवन और स्वतंत्रता संग्राम में उनके अद्वितीय योगदान से अवगत कराया।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि दुर्गावती देवी उर्फ दुर्गा भाभी हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन की सक्रिय सदस्य थीं। उनका घर क्रांतिकारियों का सुरक्षित ठिकाना था। हथियार छिपाने से लेकर भगत सिंह को लाहौर से सुरक्षित कलकत्ता पहुंचाने तक उन्होंने जोखिम भरे काम बेखौफ अंजाम दिए। उन्होंने साबित किया कि आजादी की जंग में महिलाओं का कंधा पुरुषों से कमजोर नहीं था। प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी ने कहा दुर्गा भाभी का जीवन हमें सिखाता है कि देश के लिए त्याग और समर्पण की भावना कभी कम नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गुप्ता ने कहा कि छात्राएं दुर्गा भाभी के आदर्शों को अपनाएं। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो. अनु रस्तोगी, प्रो. अपर्णा वत्स, डॉ. पूनम, डॉ. स्वाति शर्मा, डॉ. पूजा राजोरिया एवं अन्य फैकल्टी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें