फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉस्को की डुप्लीकेट वॉलीबॉल के ऑनलाइन कारोबार का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डुप्लीकेट वॉलीबाल के ऑनलाइन कारोबार का भंडाफोड़
विज्ञापन

मेरठ। ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम की टीम ने पल्लवपुरम पुलिस के साथ कॉस्को ब्रांड की डुप्लीकेट वॉलीबाल के ऑनलाइन कारोबार का भंडाफोड़ किया है। जांच में वॉलीबाल नकली मिली जो थ्री-डी होलोग्राम लगाकर बेची जा रही थी। करीब एक लाख कीमत की वॉलीबाल जब्त की गई हैं। फार्म संचालक के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को इंडियामार्ट सहित कई ऑनलाइन बिजनेस प्लेटफार्म पर ब्रांडेड कंपनी का डुप्लीकेट माल तैयार कर खपाने की जानकारी मिली। इन्हीं फर्मों में डौरली स्थित फर्म जेटीसी स्पोर्ट्स का नाम भी प्रकाश में आया। जांच में टीम को पता चला किकॉस्को कंपनी की जो वॉलीबाल बिक रही थी, उस पर ग्राहकों को भ्रमित करने के लिए नकली थ्री-डी स्टीकर भी लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कंपनी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान फर्म जीटीसी स्पोर्ट्स से करीब 105 वॉलीबाल कब्जे में ली गई। कंपनी के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि फर्म बलवंत एंक्लेव रुड़की रोड निवासी मनीष कुमार की है, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। उधर, आरोपी के पकड़े जाने के विरोध में काफी व्यापारी व किसान नेता थाने पहुंच गए। पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट की जानकारी देकर उन्हें लौटा दिया। सीओ दौराला संजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि 63 कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें