फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अवैध खनन में लगा डंपर कब्जे में लिया

विज्ञापन
वन विभाग ने कब्जे में लिया अवैध खनन में लगा डंपर स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। वन आरक्षित क्षेत्र में पूर्ण प्रतिबंध और एनजीटी के निर्देश के बाद भी लगातार खनन किया जा रहा है। वन विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद अवैध खनन नहीं रुक रहा है। परंतु बुधवार को वन विभाग ने अवैध रूप से हो रहे खनन पर कार्रवाई करते हुए एक डंपर को कब्जे में लिया है। हस्तिनापुर क्षेत्र वन अभयारण्य क्षेत्र होने के चलते खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। यहां पर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और अवैध निर्माण की शिकायत एनजीटी में चल रही हैं। बुधवार को वन विभाग ने रठौरा खुर्द के समीप अवैध रूप से मिट्टी डाल रहे डंपर को कब्जे में ले लिया। इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने डीएफओ वंदना फोगाट को दी। वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें