फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़कों पर 15 मीट्रिक टन कूड़ा डाल, इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगाए

विज्ञापन
वि​भिन्न मांगों को लेकर बागपत की शौकत मार्किट में कूड़े डालकर नारेबाजी करते सफाईकर्मचारी।
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका के नए ठेकेदार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए रविवार को नप के संविदा सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गए। कर्मियों ने 15 मीट्रिक टन कूड़ा सड़कों पर डाल दिया और जुलूस निकाला और इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगाते हुए सामूहिक धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दी। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम कर्मियों की समस्या सुनने पहुंचे और समाधान करने का आश्वासन देकर हड़ताल खत्म कराई।
विज्ञापन

नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने रविवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली में कूड़ा भरकर हवेली तिराहे पर कई जगहों पर फेंक दिया। शहर में जगह-जगह सड़क पर कूड़े के ढेर लगाने के बाद सफाई कर्मियों ने नगर पालिका के नए ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिन में चार बार हाजिरी लगाने, सुबह पांच बजे से सफाई के लिए बुलाने का दबाव बनाकर उत्पीड़न किया जा रहा है और हटाने की धमकी दी जा रही है।
हवेली तिराहे पर कूड़ा डाला जाने के बाद कोतवाली पुलिस की टीम वहां पहुंची और सफाई कर्मियों को किसी तरह समझाकर वापस भेजा। इसके बाद सफाईकर्मी वाल्मीकि मोहल्ले की धर्मशाला में एकत्रित होकर पंचायत करने लगे, तभी एसडीएम और पालिका के अधिशासी अधिकारी हरीलाल पटेल वहां पहुंचे। अफसरों ने सफाई कर्मियों की समस्याएं सुनी और कई मांगे मानकर हड़ताल समाप्त कराई। इसके बाद सफाईकर्मी काम पर वापस लौट गए। विरोध करने वालों में दिनेश, नवीन, दयावती, सुशील, नवीन, हुकमचंद, मुकेश, अजय व मोहित समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन


धर्म परिवर्तन की चेतावनी की वीडियो वायरल होने पर दौड़े अफसर
हवेली तिराहे पर इकट्ठा हुए सफाई कर्मियों ने अफसरों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया और इस्लाम जिंदाबाद के नारे लगाते हुए धर्म परिवर्तन करने की चेतावनी दे दी। इसकी वीडियो वायरल होते ही अफसर हरकत में आ गए और दौड़ पड़े। अफसरों ने सफाई कर्मियों के बीच जाकर समस्याएं सुनी।
सफाई कर्मियों की ये मांगे मानी
सफाईकर्मियों ने दिन में चार बार हाजिरी लगाने, सफाई नायकों को हटाकर कंपनी के मॉनिटरिंग करने, सफाई के लिए सुबह पांच बजे बुलाए जाने का विरोध किया, जिसको लेकर अफसरों और सफाईकर्मियों के बीच काफी देर तक वार्ता चलती रही। अफसरों ने चार बार हाजिरी लगाने का नियम बदलकर दो बार हाजिरी लगाना तय किया। अब सफाई कर्मियों को सुबह और दोपहर दो बजे हाजिरी लगानी होगी। साथ ही सुबह पांच बजे आकर के बजाय सात बजे आकर सफाई करने का समय निर्धारित किया गया। लेकिन सफाई नायकों के लिए की गई मांग पूरी नहीं की।

टेंडर लेने वाली एजेंसी करेगी मॉनिटरिंग
नगर पालिका में 185 सफाई कर्मी है। इनमें संविदा के 160 सफाई कर्मी और नियमित 25 सफाईकमी है। संविदा सफाईकर्मियों के कार्य की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी अभी तक सफाई नायकों के पास थी, लेकिन अब ठेका लेने वाली एजेंसी के अधिकारी मॉनिटरिंग कराएंगे। विरोध कर रहे एक सफाईकर्मी को भी अफसरों ने समझाकर शांत करा दिया।

वर्जन-
सफाईकर्मियों की समस्या सुनी गई। इसके बाद सुबह जल्दी आने का समय और दिन में चार बार हाजिरी लगाने का नियम बदल दिया गया। सफाईकर्मियों की मॉनिटरिंग ठेका लेने वाली एजेंसी ही करेंगी। नारेबाजी को लेकर कोई जानकारी नहीं है। अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम, बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें