मेरठ। मरम्मत कार्यों के कारण आज शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता प्रशांत सोनी ने बताया कि शहर के सोफीपुर उपकेंद्र क्षेत्र के एकता नगर, सुभाष कालोनी, ईशा अपार्टमेंट, कोणार्क कॉलोनी, पेसीफिक हाइट में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। लेडीज पार्क उपकेंद्र क्षेत्र के थापरनगर गली नंबर एक से सात, सोतीगंज, पूर्वा अहमद नगर, पटेलनगर में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। सिविल लाइन उपकेंद्र क्षेत्र के पीडब्लूडी कालोनी, पांडव नगर, सर्वोदय कालोनी, संजय नगर में सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक और मंगल पांडेनगर क्षेत्र के जनता नगर, मीरा एंक्लेव में दोपहर 12 से 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। अधिशासी अभियंता विपिन कुमार ने बताया कि सदर व बेगमपुल क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक और गंगानगर, अमन विहार क्षेत्र में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।