फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिलने से होकर आग लगाई, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित भटीपुरा में स्वाति कोल्ड स्टोरेज में एक मजदूर ने वेतन संबंधी समस्या को लेकर सोमवार को अपने ऊपर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

एसओ मुंडाली रवि चंद्रवाल ने बताया मेरठ-गढ़ मार्ग पर ग्राम स्थित ग्राम भटीपुरा में स्वाति कोल्ड स्टोरेज है। वहां पर सोनू (40) निवासी हसनपुर कलां काम करता है। वह कई माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान था। इसके चलते उसने कोल्ड स्टोरेज परिसर में अपने ऊपर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। जिसमें वह बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सोनू कोल्ड स्टोरेज मालिक से वेतन की लगातार मांग करता रहा था। वेतन नहीं मिलने से परेशान सोनू ने आग लगा ली। आसपास के लोग उसे झुलसी अवस्था में मेडिकल ले गए। इस बाबत एसओ मुंडाली ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें