सरधना। ऐतिहासिक मेले का नाम बूढ़ा बाबा कराने की मांग को लेकर नगर के हिंदूवादी संगठनों, अराजनैतिक दलों, नगर के गणमान्यों लोगों ने एक बैठक की। वक्ताओं ने मेले के इतिहास पर प्रकाश डाला और नगर पालिका के खिलाफ विरोध जताया।
बूढ़ा बाबा मंदिर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरधना नगर के मोहल्ला मेला बूढ़ा बाबा, बूढ़ा बाबा मंदिर और ऐतिहासिक मेले का आयोजन होता आ रहा है। लेकिन दूसरे समुदाय से पालिका अध्यक्ष होने के कारण सनातनी धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य तथा हिंदू विरोधी मानसिकता की साजिश से बूढ़ा बाबू किया है। हिंदू विरोधी मानसिकता के लोग सनातन धर्म की धार्मिक भावना को प्रति वर्ष आहत करने का कार्य कर रहे हैं।
बैठक में फैसला लिया गया कि मेला सनातन का है। 24 जून को कार्यक्रम में भगवा झंडे लगाए जाएंगे और बूढ़ा बाबा के मेला परिसर में सनातन के लोग बूढ़ा बाबा लिखे बैनर बनवाकर लगाएंगे। मंच पर कोई भी बैनर बूढ़ा बाबू लिखा नहीं लगने दिया जाएगा। दो दिन में सकल हिंदू समाज से कुछ लोगों को चुनकर प्रतिनिधिमंडल बनाया जाएगा, जो कमिश्नर से मुलाकात कर समस्या का का समाधान कराने की मांग करेगा। फिर भी कोई समाधान नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में सूर्यदेव त्यागी, अर्जुन राणा, वीरेंद्र चौधरी, ललित गुप्ता, अनुज त्यागी, दीपक शर्मा, वीरेंद्र सैनी, बांके पंवार, सुभाष वेदप्रकाश, आलोक जैन, राहुल पाल, शानू जैन, मोहित ठाकुर, ललित गुर्जर, संजय सोनी, मलखान सैनी, पिंकी सोम उपस्थित रहे।