फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शराब के नशे में युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। नगला राठी गांव में शराब के नशे में युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दौराला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की। दर्ज प्राथमिकी में राज अभिषेक ने बताया कि 13 मई की शाम वह शाहपुर जदीद स्टेडियम में दौड़ने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद गांव का ही रोहित अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान रोहित ने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर राज अभिषेक के साथ मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें