पसवाडा- बहरोडा मार्ग का फीता काटकर शुभरंभ करती जिपं सदस्य पूनम भूदेव शर्मा।
माछरा। गांव पसवाड़ा में जिला पंचायत निधि से सीसी सड़क का निर्माण किया गया है। गांव पसवाड़ा से बहरोड़ा मार्ग करीब 200 मीटर लंबा हिस्सा काफी दिनों से क्षतिग्रस्त अवस्था में था। इस मार्ग को जिला पंचायत सदस्य पूनम भूदेव शर्मा ने जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के सहयोग से जिला पंचायत निधि से सीसी सड़क का निर्माण कराया। शुक्रवार को इस मार्ग का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य ने किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की इस रास्ते को लेकर काफी परेशानी हो रही थी। इसका निर्माण उन्होंने प्राथमिकता के साथ कराया है।