फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत छात्रों ने लग्जरी कार से छह को रौंदा, गाड़ी से हुक्का, शराब की बोतलें मिली

Thu, 18 May 2017 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
नशे में धुत कार सवार युवकों ने छह रौंदा
विज्ञापन
मेरठ में बुधवार रात 2:30 बजे लग्जरी कार में सवार नशे में धुत छात्रों ने रुड़की रोड पर कहर बरपा दिया। तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को कुचल डाला। पुलिस ने कार सवार एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन फरार हो गए। गाड़ी से हुक्का, शराब की बोतलें और सिगरेट आदि नशीले पदार्थ मिले हैं। 
विज्ञापन


घटना रुड़की रोड स्थित कंपनी गार्डन के सामने की है। गाजियाबाद निवासी संस्कार, भरत समेत चार युवक वोक्स वैगन पोलो गाड़ी से मोदीपुरम की तरफ जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक चारों छात्र शराब के नशे में धुत और गाड़ी में हुक्का पीते जा रहे थे। कंपनी गार्डन के सामने युवकों ने पहले एक ई-रिक्शा में टक्कर मारी, जिसमें चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। उसके बाद स्कूटी से कंकरखेड़ा जा रहे तीन युवकों को कार से टक्कर दे मारी। कार क्षतिग्रस्त होने के साथ ही स्कूटी के परखचे उड़ गए। स्कूटी पर सवार भानू, फिरोज और योगेश निवासी श्रद्धापुरी कंकरखेड़ा सड़क पर जा पड़े थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लालकुर्ती इंस्पेक्टर सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गाड़ी से शराब, हुक्का व नशीला पदार्थ बरामद हुआ

सड़क पर पड़े घायल युवक
रात तीन बजे पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उनके परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि गाड़ी से शराब, हुक्का व नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। आरोपी छात्र गाजियाबाद के बड़े घराने के बताए गए हैं, जोकि मेरठ के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने गाड़ी और स्कूटी कब्जे में ली है। घायल भानू, फिरोज व योगेश की हालत गंभीर है। 

पुलिस के अनुसार कार में सवार चारों युवक शोर मचाते जा रहे थे। कार में तेज आवाज में गाने बजाए जा रहे थे। बेगमपुल पर पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं रुके। गाड़ी की स्पीड 100 से ज्यादा बताई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें