फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में बेटे को चाकू घोंप कर मार डाला, पिता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में बेटे को चाकू घोंप कर मार डाला, पिता गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। कैंट क्षेत्र में शराब पीने के बाद एक पिता ने अपने बेटे को चाकू से घोंप कर मार डाला। सदर पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद कर लिया है।
कैंट स्थित सब एरिया में कर्नल वीके सिंह के आवास पर दीपा नाम की महिला घरेलू काम करती है। दीपा पति पिंटू और बेटे अंकुश (17) के संग कर्नल आवास के सवेट़ क्वार्टर में रहती है। सोमवार को दुल्हैंडी पर पिंटू ने शराब पी। बताया जाता है कि इसके बाद पिंटू ने अंकुश के साथ पहले गाली-गलौज की और फिर उसके पेट में चाकू घोंप दिया। इससे घर में चीख-पुकार मच गई। पड़ोसी अंकुश को लहूलुहान हालत में निजी हॉस्पिटल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक अधिक खून बह जाने के चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी पर सदर बाजार थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंच गई। इंस्पेक्टर ने घटनास्थल पर भी जांच की, जहां से आता कत्ल भी बरामद किया गया। दीपा से पूछताछ के बाद पिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि आरोपी पिता को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

----
साहब बेटे का कातिल हूं, मुझे गिरफ्तार कर लो
अस्पताल में बेटे की मौत का पता लगते ही पिंटू चिल्लाने लगा। गिरफ्तारी के समय वह बोला कि साहब मैं अपने बेटे का कातिल हूं। रातभर सदर थाने की हवालात में पिंटू बंद रहा। नशा उतरने के बाद सुबह उसने पुलिसवालों से कहा कि बेटे को चाकू गलती से लगा है। कोई बाप अपने बेटे की हत्या कैसे कर सकता है। उधर, मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अंकुश के शव का गमगीन माहौल में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें