फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत कार सवार युवक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने का किया प्रयास, दरोगा व कांस्टेबल घायल

Tue, 07 Jul 2020 10:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
घायल पुलिसकर्मियों का हाल जानने पहुंचे एडीजी राजीव सबरवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात शराब के नशे में धुत दिल्ली निवासी कार सवार एक रईसजादे ने चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। इस दौरान दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, आरोपी को कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया कि रात को सब इंस्पेक्टर सोराज सिंह कांस्टेबल नीरज राठी के साथ थाने के निकट बैरियर लगाकर रात्रि कर्फ्यू के दौरान चेकिंग में जुटे थे। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही सिल्वर कलर की आई-10 कार को रोका गया।

आरोप है कि इसी दौरान कार सवार बैरियर तोड़कर भाग निकला। कार की टक्कर लगने से दरोगा और कांस्टेबल भी घायल हो गए। घटना के चलते अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। मगर, पुलिसकर्मियों ने हिम्मत दिखाकर कार का पीछा करके कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि कार सवार युवक शराब के नशे में धुत था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम अमित पुत्र सुभाष सहगल निवासी दिल्ली बताया। अमित ने बताया कि उसकी मां ममता कुछ दिनों से अनुराग सिनेमा के पीछे गोविंदपुरी कॉलोनी में रहने वाले उसके चाचा मुकेश के घर गई हुई थी। जिसके चलते आज वह अपनी मां को लेने जा रहा था।

इंस्पेक्टर परतापुर ने बताया आरोपी का मेडिकल कराते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उधर, दोनों घायल पुलिसकर्मियों को केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। एडीजी राजीव सबरवाल भी अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मियों का हाल जानने पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें