फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीआरएम अंबाला ने किया स्टेशन और यार्ड का औचक निरीक्षण

Thu, 20 Feb 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम विनोद भाटिया
विज्ञापन
सहारनपुर। अंबाला डिवीजन के डीआरएम विनोद भाटिया औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे। डीआरएम के अचानक निरीक्षण पर पहुंचने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। डीआरएम ने खानआलमपुरा यार्ड और सहारनपुर स्टेशन पर व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यात्री सुविधाओं में किसी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर करीब 1.35 बजे डीआरएम अंबाला विनोद भाटिया अपने निरीक्षण यान से आए। वह सीधे खानआलमपुरा यार्ड में पहुंचे। यहां पर उन्होंने वर्कशॉप में विभिन्न वर्कशॉप कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने मेंटीनेंस आदि कार्य को परखा। इसके बाद वह स्टेशन पहुंचे। यहां पर उन्होंने निर्माणाधीन लकड़ी के पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑफिस रेस्ट हाउस, प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री सुविधाओं, पूछताछ केंद्र, शौचालय, टिकट काउंटर, वेटिंग एरिया, सर्कुलेटिंग एरिया समेत अन्य निर्माण योजनाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
उन्होंने ऑन ड्यूटी रेल कर्मियों के पार्किंग व्यवस्था न होने पर गहरी नाराजगी जताई। शाम करीब साढ़े बजे डीआरएम अपने निरीक्षण यान से रवाना हुए। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार त्यागी, डिप्टी स्टेशन अधीक्षक हरीश गुजराल, आरपीएफ प्रभारी मोहित त्यागी, जीआरपी प्रभारी संजीव कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें