भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम
ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पूरी तरह कंप्यूटरीकृत होगा। इसमें अभ्यर्थी को मशीनों के जरिये लिए जाने वाले टेस्ट के अलावा तकनीकी तौर पर पूरी तरह समृद्ध ट्रैक पर वाहन को चलाकर दिखाना होगा। इसमें वही अभ्यर्थी पास होगा जिसने लर्निंग लाइसेंस लेकर गाड़ी चलानी सीखी है। वहीं वाहन फिटनेस सेंटर में भी पूरी तरह स्वस्थ वाहन को ही प्रमाणपत्र जारी होगा।
औपचारिकता निभाकर बना रहे डीएल
आरटीओ में ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक नहीं होने के चलते लोगों को गाड़ी चलाए जाने की औपचारिकता कराके ही डीएल जारी किए जा रहे हैं। डीएल अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने और इसके लिए एक ही आरआई के होने के चलते डीएल की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग रहे हैं। इस लापरवाही के तहत नौसिखियें लोगों को भी डीएल मिल रहा है। कई बार दलालों की सेटिंग से अभ्यर्थी बिना टेस्ट के ही डीएल हासिल कर लेते हैं।
दूसरी किस्त नहीं मिली
ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर की दूसरी किस्त की डिमांड लखनऊ भेजी गई है। पहली किस्त से बिल्डिंग का ढांचा तैयार हो चुका है। दूसरी किस्त मिलते ही तेजी से कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- एसके सिंह, अधिशासी अभियंता पैकफेड
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/