फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से बनेंगे लर्निंग डीएल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोरोना संक्रमण के चलते 10 दिन से बंद चल रहा लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम सोमवार (आज) से शुरू होगा। प्रदेश के कई जिलों के संभागीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में कोरोना केस मिलने के चलते परिवहन विभाग ने सभी जगह लर्निंग डीएल का काम रोक दिया था। मेरठ में भी 14 अगस्त तक के टाइम स्लॉट की तिथि सितंबर माह तक बढ़ा दी थी। आरआई तकनीकी राहुल शर्मा ने बताया कि सोमवार से लर्निंग डीएल बनाए जाएंगे। जिन आवेदकों को टाइम स्लॉट मिला है वे समय पर आकर अपनी औपचारिकता पूरी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें